फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Sun, 08 Feb 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी। दहेज की मांग पूरी नहीं किए जाने पर भरवारी कस्बे की विवाहिता रिंकी केसरवानी (24) की हत्या कर दी गई। शनिवार की रात युवती का शव घर में फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता ने पति, सास-ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर कोखराज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, पति समेत सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन


इलाहाबाद के पत्थरगली नकासकोना निवासी शिवमोहन केसरवानी ने बताया कि उसने बेटी रिंकी केसरवानी (24) की शादी 20 जून 2014 को भरवारी के मेहता रोड निवासी रवि केसरवानी से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही रवि उसकी बेटी पर मायकेवालों से एक लाख रुपये मांगकर ले आना का दबाव बनाता रहा है। शिवमोहन की मानें तो उसने कई बार दुकान खोलने के बहाने उससे भी पैसों की मांग की थी।

बताया कि पैसों का इंतजाम नहीं हो पाने पर रवि और उसके मां-बाप आए दिन रिंकी को परेशान करते रहते थे। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। इधर, शनिवार की रात सूचना मिली कि रिंकी की मौत हो गई है। मायकेवाले बेटी की ससुराल पहुंचे, तो उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। आरोप है कि ससुरालवालों ने ही दहेज के लिए रिंकी की हत्या करके खुदकुशी दर्शाने की नीयत से शव को फंदे से लटका दिया है।
विज्ञापन


विवाहिता के पिता ने मामले की जानकारी कोखराज कोतवाली पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति रवि केसरवानी, सास कमला देवी और ससुर बुद्धू केसरवानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की असलियत का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें