फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में नाकाम दरिंदे ने विवाहिता को पीटा

Sun, 23 Aug 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। चरवा इलाके में शुक्रवार की शाम दुष्कर्म में नाकाम दरिंदे ने विवाहिता की पिटाई की। शाम को बहाने से पड़ोसी युवक घर के भीतर दाखिल हुआ था। पिटाई के बाद युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। कोतवाली पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता शुक्रवार शाम घर में अकेली थी। परिजन खेत पर काम करने गए थे। बताया कि अकेली देख पड़ोसी युवक घर में दाखिल हो गया। जब तक वह कुछ समझ पाती युवक उसे दबोचकर जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। पड़ोसी की हरकत देख वह  आबरू बचाने के लिए चीखने लगी। हैवान बने युवक ने इससे गुस्साकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

विवाहिता की चीख सुन आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों को आते देख युवक विवाहिता को कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी विवाहिता घर लौटने पर परिजनों को आपबीती बताई।  उलहना देने पर दबंग युवक ने उसके पति की भी पिटाई की। पड़ोसी की दबंगई से सहमी विवाहिता चरवा थाने पहुंची और नामजद तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की तफ्तीश और अभियुक्त की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें