फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम भतीजी के साथ दुराचार

Fri, 17 Nov 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
महेवाघाट इलाके में बुधवार शाम कलियुगी चाचा ने नौ वर्षीय मासूम भतीजी के साथ दुराचार किया। शाम को बच्ची टेलीविजन देखने चाचा के घर गई थी। शोर मचाने पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की नौ वर्षीय बच्ची बुधवार शाम चाचा के घर टीवी देखने गई थी। इस दौरान वह घर में अकेला था। स्नेह करते हुए बच्ची को पास बुलाया। मासूम बच्ची हैवान बने कलियुगी चाचा की मंशा को नहीं भांप सकी। पास जाने पर वह उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। मुंह दबाकर युवक ने अस्मत लूट ली। बच्ची की चीख सुन घर-परिवार के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। परिजनों को देख युवक भतीजी को बदहवास हालत में छोड़कर भाग निकला।

आनन-फानन में घर वाले घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले गए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। कोतवाल मोहम्मद हाशिम ने बताया कि बच्ची के साथ घटना हुई है। पुलिस मामले की तहकीकात और आरोपी की तलाश कर रही है। घटना के बाद से युवक घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें