फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर को बंधक बना लूट ले गए ट्रैक्टर

Fri, 17 Nov 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा के रतगहा गांव के समीप बुधवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। सैदपुर से बालू लेकर नवाबगंज जा रहे ट्रैक्टर चालक को बंधक बनाकर बदमाश ट्रैक्टर लूट ले गए। सुबह चालक कोखराज के चाकवन गांव के समीप सड़क किनारे बेहोश मिला। चालक की तहरीर पर चरवा पुलिस इंडिका सवार चार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इलाहाबाद (नवाबगंज) के होल्दा महेशपुर गांव निवासी भुल्लू पुत्र शिवनाथ ट्रैक्टर चालक है। बुधवार को वह पिपरी के सैदपुर घाट पर बालू लेने आया था। रात में वह बालू लेकर लौट रहा था। चरवा के रतगहा गांव के समीप पीछे से आए इंडिका सवार युवक ने ओवरटेक करने को लेकर चालक से भिड़ गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसके साथ रहे अन्य दो ट्रैक्टर चालक दूर निकल गए। इसके बाद बदमाशों ने भुल्लू को दबोचकर हाथ-पैर व आंख-मुंह बांध दिया। इसके बाद कोखराज के चाकवन गांव के समीप सड़क किनारे फेंक ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग निकले। सुबह होश में आने के बाद चालक कोखराज थाने पहुंचा और घटना की शिकायत की। इस पर पुलिस ने उसे चरवा थाने भेज दिया। चालक भुल्लू की तहरीर पर पुलिस इंडिका सवार चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें