फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में बाग में लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश

Wed, 01 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : कौशाम्बी
विज्ञापन
सरायअकिल के किशनपुर अम्बारी गांव के बाहर मंगलवार की सुबह अमरूद के बाग में एक प्रेमी जोड़े की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। किशोरी तीन दिन से घर से लापता थी। सूचना मिलते ही एसपी ने मौके पर पहुंचकर  जांच पड़ताल की । मौका-ए-वारदात की परिस्थितियां ऑनल किलिंग की ओर इशारा कर रही हैं, लेकिन पुलिस इसे मानने के लिए तैयार नहीं है। वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसे आत्महत्या बता रही है। घटना से दोनों के परिवारों में हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन


किशनपुर अम्बारी निवासी द्वारका मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए खेतों की ओर गया था। जैसे ही वह शंभू जायसवाल के बाग में पहुंचा तो एक किशोरी व एक युवक फांसी पर लाश लटकते मिले। एक ही दुपट्टे को फाड़कर फांसी लगाई गई थी। शवों को देखने के बाद द्वारका वहां से शोर मचाते हुए गांव की ओर भागा। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान पिंटू सिंह के साथ गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने शवों की शिनाख्त शोभा (17) पुत्री गुड्डा और छोटू (18) पुत्र अमृतलाल निवासीगण खरका (फकीराबाद) थाना सरायअकिल के रूप में की। दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद छोटू की तलाशी ली तो उसकी जेब से पर्स मिला। पर्स से पुलिस ने मुंबई से इलाहाबाद का टिकट, दो मोबाइल सिम व मात्र एक रुपया बरामद किया। खोजबीन के बाद भी उसका मोबाइल पुलिस के हाथ नहीं लगा। छोटू 25 फरवरी को मुंबई से निकला था और 26 को इलाहाबाद आ गया था।
विज्ञापन


उधर, किशोरी 26 की ही शाम को घर से लापता हो गई थी। इसकी रिपोर्ट भी परिजनों ने सरायअकिल थाने में दर्ज कराई थी। सूचना पर एसपी वीके मिश्र भी पहुंचे। मौका-मुआयना करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस पीएम रिपोर्ट का हवाला देकर कह रही है कि दोनों ने आत्महत्या की है, लेकिन मौका-ए-वारदात की परिस्थितियां और गांव वालों का कहना है कि इज्जत की खातिर दोनों को मौत के घाट उतारा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें