पिपरी थाने के लोधौर गांव में सोमवार की सुबह सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी-गहना समेत डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पिपरी पुलिस को दे दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कररही है।
लोधौर निवासी मासूक अहमद पुत्र रज्जब अली चूड़ी कारोबारी है। उसकी बेटी की अगले माह शादी है। इसी की तैयारी में वह लगा था। सोमवार सुबह वह घर में ताला बंद कर परिजनों के साथ सामान की खरीददारी करने इलाहाबाद चला गया था। दोपहर लगभग एक बजे सूना घर देख चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए।
कमरे के अंदर बक्से में रखा 70 हजार नकदी व अस्सी हजार रुपए कीमती सोने-चांदी के गहने पार कर दिए। कुछ देर बाद जब पड़ोसियों की नजर टूटे ताले पर पड़ी तो इसकी सूचना मोबाइल पर मासूक अहमद को दी। घर का ताला टूटने की खबर मिलते ही गृहस्वामी के होश उड़ गए। खरीदारी छोड़कर आनन-फानन गांव पहुंचे मसूद ने घर के भीतर का नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए। मामले की तहरीर पीड़ित ने पिपरी पुलिस को दे दी है। उधर दिनदहाड़े हुई डेढ़ लाख की चोरी से ग्रामीणों में दहशत है।