फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा में युवती ने जहर खाकर दी जान

Tue, 08 Jan 2019 12:59 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने सोमवार सुबह जहर खाकर जान दे दी। प्रेम प्रपंच की जानकारी होने पर परिजनों की पिटाई के बाद उसने मौत को गले लगाया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पश्चिमशरीरा इलाके की एक युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रपंच चल रहा था। बताया जाता है कि दो दिन पहले वह प्रेमी से मिली भी थी। इसकी जानकारी होने पर सोमवार सुबह परिजनों ने युवती को पीट दिया। इसी के बाद तैश में आकर युवती ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


आननफानन परिजनों ने युवती को मुख्यालय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को खबर किए बिना मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ संजय गुप्ता का कहना है कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें