सैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप किया। किशोरी घर से बाहर शौच के लिए निकली थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज प्रकरण की जांच शुुरू कर दी है।
एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी शनिवार की रात करीब दस बजे घर से बाहर शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव के ही राजेंद्र व टिक्कू ने उसको गांव के बाहर दबोच लिया। किशोरी को दोनों घसीटकर एक खेत में लगे गए और उसके साथ दुराचार किया। किशोरी ने विरोध किया तो उसको मारपीट कर घायल कर दिया। किशोरी घर लौटकर आई और परिजनों को जानकारी दी। इससे आगबबूला परिजन आरोपी युवकों के घर गए, लेकिन वह अपने घरों में नहीं मिले। मामले की नामजद तहरीर सैनी कोतवाली पुलिस को दी गई। जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सैनी इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।