फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटकर छीना नगदी और मोबाइल

Tue, 09 Dec 2014 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। महगांव से रविवार की रात घर लौट रहे पेंटर को रास्ते में रोककर टेंपो चालक और उसके साथी ने पीटा। आरोप है कि पीटने के बाद इन दोनों ने उसका पैसा और मोबाइल भी छीन लिया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह भुक्तभोगी ने घटना की नामजद तहरीर पुरामुफ्ती कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के सफदरगंज गांव निवासी विनोद कुमार पेंटर है। उसने बताया कि रविवार को वह महगांव गांव के घर की पुताई और दरवाजे पेंट करने गया था।

 रात करीब आठ बजे घर लौटने के लिए वह महगांव के समीप से टेंपो पर सवार हुआ। बताया कि टेंपो चालक ने काजीपुर गांव के समीप टेंपो खड़ाकर अपने एक साथी को बुला लाया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर उसके साथ छिनैती की।
विज्ञापन


लूटपाट का विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीटने के बाद उसके  पास से दिहाड़ी का मिला तीन हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया।

लूटने के बाद घायलावस्था में उसे टेंपो से नीचे फेंककर दोनों भाग निकले। बताया कि कुछ देर बाद होश आने पर वह किसी तरह घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। सोमवार की सुबह उसने घटना की तहरीर पुरामुफ्ती कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर के आधार पर टेंपो चालक और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें