फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को अगवा कर बनाया बंधक

Fri, 15 Dec 2017 11:24 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद मजदूरी करने गए पिपरी के बूंदा गांव का युवक एक युवती को अगवा कर घर लाने के बाद बंधक बना लिया। बेटी की तलाश करते हुए पीड़िता की दादी शुक्रवार को आरोपी के घर पहुंची। हंगामा करते हुए बेटी को आजाद कराया। पीड़ित महिला से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के बूंदा गांव के दो युवक महीने भर पहले इलाहाबाद मजदूरी करने गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान युवक ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसाते हुए अगवा कर लिया। इसके बाद युवती को घर लाकर बंधक बना लिया। बेटी की तलाश में भटकती हुई पीड़िता की दादी शुक्रवार को बूंदा गांव पहुंची। महिला को देख आरोपी घर छोड़कर भाग निकला।

युवती को साथ लेकर दादी महिला थाने पहुंची और घटना की शिकायत पुलिस से की। युवती को महिला की सुपुर्दगी में देते हुए पुलिस ने तहरीर लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि युवती बहकावे में आ गई थी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें