फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर लापता, अपहरण की आशंका

Mon, 05 Jun 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली के पैगम्बरपुर गांव का एक किशोर रविवार सुबह संदिग्ध दशा में लापता हो गया। परिजनों द्वारा कर्ज वापस नहीं करने पर किशोर को अगवा किए जाने की चर्चा है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती के पैगम्बरपुर गांव का मानसिंह (15) पुत्र उमाशंकर रविवार सुबह घर से खेत की ओर निकला था। किशोर के देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लापता किशोर की मां सुनीता देवी ने बताया कि वह सड़क पर पहुंची तभी एक अनजान व्यक्ति ने उससे कहा कि किसी से कर्ज लिए हो वापस कर दो तुम्हारा बेटा घर पहुंच जाएगा।

घर लौटी विवाहिता परिजनों को आपबीती बताते हुए बेटे को अगवा किए जाने की जानकारी 100 डॉयल पुलिस को दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। चर्चा है कि कर्ज वापस नहीं करने पर किशोर को अगवा किया गया है। एसओ ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें