फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ों पर शिकंजा कसेगी कौशाम्बी की खाकी

Tue, 17 May 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
बिगड़ों पर नकेल कसने की तैयारी है। लग्जरी गाड़ियों से फर्राटा भरने के बाद रेस्टोरेंट, मैरिज हाल, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के सामने सड़क अवरुद्ध करना उन्हें महंगा पड़ सकता है। दोषी मिलने पर जुर्माने के साथ सजा भी भुगतनी पड़ सकती है। पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


लग्जरी गाड़ियों से घूमने वाले रईशजादे रेस्टोरेंट, मैरिज हाल या फिर व्यवसायिक प्रतिष्ठानाें पर पहुंचने के बाद वाहन को सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़ा करके चले जाते हैं। ऐसे में रात के वक्त कभी-कभार बड़ी घटनाएं हो जाती है। लोगों की मौत हो जाती है। ऐसे में दोआबा में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। रईशजादों के साथ होटल, दुकान आदि के संचालक पुलिसिया कार्रवाई की जद में आ सकते है।

उन्हें जुर्माने के साथ सजा भी भुगतनी पड़ सकती है। सड़क पर अतिक्रमण करना दोनों को महंगा पड़ सकता है। डीजीपी ने पुलिस महानिरीक्षक को पत्र भेजते हुए अभियान चलाकर कार्रवाई कराए जाने का निर्देश दिया है। आईजी ने पुलिस अधीक्षक को फरमान जारी कर दिया है। प्रतिदिन अभियान की कार्रवाई का ब्योरा बिंदुवार मुहैया कराए जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


 प्रतिष्ठानों के सामने मुख्यमार्ग पर अतिक्रमण कराने वाले दुकानदार को 50 रुपये का जुर्माना और आठ दिन की सजा हो सकती है। बिक्री बढ़ाने के लिए दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण कराकर सामान बेंचते है। भीड़-भाड़ इलाके में सड़क पर वाहन खड़ा करने से लोगों को दिक्कतों का सामाना करना पड़ता है।

 दोआबा के मुख्य कस्बों से गुजरने वाले मार्ग वाहन पार्किंग स्थल बन गए हैं। होटल, मैरिज हाल, दुकानों के साथ अन्य प्रतिष्ठानों के सामने से गुजरने वाली सड़क पर दिन रात आड़े-तिरछे वाहनों की कतार लगी रहती है। ऐसे में सड़क संकरी होने पर मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभार तो वाहन हटाने के लिए मारपीट की भी नौबत आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें