फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में पकड़ी गई सवा लाख की देशी शराब

Thu, 05 Mar 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान मूरतगंज चौकी के समीप से शराब से भरी क्वालिस पकड़ी है। इसमें 45 पेटी देशी शराब बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक यह शराब प्रतापगढ के कुंडा क्षेत्र से होली पर्व पर खपाने के लिए कौशाम्बी लाई गई थी। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को भी धरदबोचा है। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए दोनों व्यक्ति कौशाम्बी के ही रहने वाले है। पुलिस शराब के इस गोरखधंधे में संलिप्त अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली की मूरतगंज चौकी पुलिस मंगलवार की रात हाईवे पर वाहनों की चेकिंग में जुटी थी। तभी मुखबिर से खबर मिली कि एक क्वालिस से देशी शराब की खेप इलाहाबाद की ओर जा रही है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मूरतगंज चौकी के पास कार रोककर उसकी जांच की। तलाशी लेने पर पुलिस को कार में देशी शराब की 45 पेटियां मिली। पुलिस ने शराब बरामद करते हुए कार सवार दो लोगों को धर दबोचा। चौकी प्रभारी नागेश कुमार सिंह ने बताया कि क्वालिस में 45 पेटी यानि 2160 क्वार्टर शराब मिली है। इसकी कीमत मौजूदा समय में करीब सवा लाख रूपये है। बताया कि देशी शराब की इन शीशियों में चंडीगढ़ हरियाणा की किंग क्रेजी व्हीसकी लिखा हुआ है। हालांकि पुलिस का मानना है कि यह लेबल पूरी तरह से फर्जी है। पुलिस ने शराब लदी कार को कब्जे में लेते हुए उसमें सवार पप्पू साहू पुत्र मिट्ठू लाल निवासी असरावल खुर्द कोतवाली पिपरी और हरिवेन्द्र पुत्र पूरन सिंह निवासी नसीरपुर कोतवाली कोखराज को धरदबोचा है। इन दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। माना जा रहा है कि देशी शराब की यह खेप होली के मौके पर द्वाबा में ही खपाने के लिए लाई जा रही थी। हालांकि पकड़े गए तस्कर देशी शराब की खेप को शंकरगढ़ (इलाहाबाद) पहुंचाने की बात बता रहे हैं।

द्वाबा में अर्से से मादक पदार्थो की तस्करी हो रही है। गैर प्रांतों से गांजा, अफीम के साथ देशी और विदेशी मदिरा की खेप भी यहां आती रही है। एक मई 2014 को ही सैनी कोतवाली पुलिस ने हाईवे से तीन लाख रूपये की अफीम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। एक जून 2014 को आबकारी पुलिस ने गुलामीपुर स्थित एक ढाबे से बीयर लदा ट्रक पकड़ा था। इसमें करीब 6 लाख रूपये की बीयर बरामद हुई थी। इसी तरह से 20 जून 2014 को पिपरी कोतवाली पुलिस ने काठगांव के ग्राम प्रधान पवन पटेल के निजी नलकूप से 20 लाख रूपये की देशी शराब बरामद की थी। वहीं 10 जनवरी 2015 को मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने कोड़र गांव के समीप से 55 हजार ही देशी शराब बरामद करते हुए प्रतापगढ़ के दो तस्करों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें