फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका और चपरासी ने स्कूल से दिया इस्तीफा

Fri, 01 Sep 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
वार्डेन से विवाद के कारण कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मंझनपुर की शिक्षिका जया भारती और चपरासी अजय कुमार ने स्कूल से इस्तीफा दे दिया है। डीएम ने इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एडीएम के नेतृत्व में कमेटी गठित की है। मामले की सबसे पहले शिकायत बीएसए से हुई थी। इसके बावजूद उनके स्तर से कार्रवाई नहीं हुई। शिक्षिका के स्कूल छोड़ने पर अब बीएसए कह रहे हैं कि पढ़ाई हो रही है। इस्तीफा कमेटी मंजूर करेगी।
विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (आवासीय) मंझनपुर में वार्डेन मुदिता शुक्ला व शिक्षिका जया भारती के बीच कई मामलों को लेकर तनातनी चल रही थी। एमडीएम का चार्ज जया भारती को मिला तो विवाद गहरा गया। जया भारती का आरोप है कि वार्डेन उन्हें परेशान करती थीं। इतना ही नहीं छात्राओं को भी प्रताड़ित किया जाता था। हफ्ता भर पहले छात्राओं ने बीएसए महाराज स्वामी से शिकायत भी की थी। बीएसए ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही थी। आरोप है कि कार्रवाई न होने पर वार्डेन ने गंभीर आरोप लगाकर उन्हें जलील करना शुरू कर दिया। इससे आजिज शिक्षिका जया भारती ने बुधवार को बीएसए महाराज स्वामी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। शिक्षिका के साथ चपरासी अजय कुमार ने भी इस्तीफा दिया है। दोनों ने स्कूल छोड़ दिया है। हालांकि शिक्षिका के जाने पर छात्राएं फूट-फूट कर रोई थीं। वह शिक्षिका को जाने नहीं दे रहे थे।

इसकी जानकारी होने पर बुधवार को लोगों ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया था। इतना सब कुछ होने के बाद भी बीएसए महराज स्वामी ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। बीएसए का कहना है कि शिक्षिका व चपरासी का इस्तीफा कमेटी मंजूर करेगी। इस्तीफा कमेटी को दे दिया गया है। कार्रवाई के मामले में उनका कहना है कि विद्यालय में पढ़ाई हो रही है। छात्राओं को कोई दिक्कत नहीं है। बीएसए ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया है, लेकिन डीएम ने शिकंजा कस रख है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पूरे मामले  की जांच एडीएम को सौंपी है। एडीएम के नेतृत्व में गठित टीम से जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें