फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहा रही महिला की बनाई अश्लील वीडियो, धमकी देकर युवक ने किया घिनौना काम

Fri, 01 Sep 2017 01:41 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
एक युवक ने अपने घर में नहा रही महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी उसके बाद उसे ब्लेकमैल किया। महिला के विरोध करने पर जमकर हंगामा किया, साथ परिजनों के साथ मारपीट भी की। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में यह घटना हुई। बखिरा इलाके के एक गांव में महिला की नहाते वक्त एक युवक ने वीडियो क्लीप बना ली और इसके सहारे धमकाकर अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो युवक के परिजनों ने गाली गलौज और जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। 

28 वर्षीय महिला का आरोप था कि उसके पति रोजगार के सिलसिले में बाहर गए हैं। शाम को करीब छह बजे घर के आंगन में वह स्नान कर रही थी। उसके बगल स्थित एक व्यक्ति अपने घर की खिड़की से छुपकर उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो की जानकारी देकर अश्लील हरकत करने लगा। 
विज्ञापन


इसकी शिकायत आरोपी के घर करने गई तो, उसकी पत्नी, बहन व भाई उसे जाति सूचक गाली देने लगे। भयभीत होकर किसी प्रकार से भागकर वह घर पहुंची। एसओ रामभवन यादव ने बताया कि आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें