फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट ली विवाहिता की आबरू

Thu, 04 May 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
करारी इलाके में सोमवार शाम एक युवक ने एक विवाहिता की आबरू लूट ली। शाम को अचानक युवक बहाने से घर के भीतर दाखिल हुआ और दरिंदगी के बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। देर रात घर लौटने परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता थाने गई। बुधवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करारी इलाके के एक गांव की विवाहिता सोमवार शाम घर में अकेली थी। परिवार के अन्य लोग पड़ोसी के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला एक युवक बहाने से घर के भीतर पहुंचा और विवाहिता को अकेली देख मुंह दबाकर उसकी अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। देर रात घर लौटे परिजनों को विवाहिता ने आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। सुबह युवक के घर उलाहना देने के बाद पीड़िता पति के साथ करारी थाने पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ करारी राकेश यादव ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें