फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी हस्ताक्षर से निकाले गए नौ लाख की होगी मजिस्ट्रेटी जांच

Fri, 24 Aug 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सिराथू ब्लॉक के बड़नपुर घाटमपुर में फर्जी हस्तारक्षर कर बैंक से निकाले गए नौ लाख रुपये की जांच अब मजिस्ट्रेट करेंगे। गुरुवार को ग्राम प्रधान की शिकायत पर डीएम ने इसके लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। टीम में शामिल अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और जिला विकास अधिकारी को हफ्ते भर के भीतर निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। बड़नपुर घाटमपुर की ग्राम प्रधान मितिया देवी हैं। गुरुवार को ग्राम प्रधान डीएम मनीष कुमार वर्मा को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत अधिकारी ने ग्राम निधि-6 के खाते से आठ लाख 93 हजार रुपये फर्जी हस्ताक्षर बनाकर निकाल लिया है।
विज्ञापन


यह भी बताया कि चेक पर उनके हस्ताक्षर, मोहर भी नहीं है। अब उल्टा सेक्रेटरी मामले को दबाने के लिए धमकी भी दे रहा है। बताया कि इसके चलते ग्राम सभा का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्राम प्रधान ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रेटी जांच का निर्देश दिया। उन्होंने इसके लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की अगुवाई में दो सदस्यीय गठित कर दी है। डीएम के इस फैसले से जालसाजों में खलबली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें