मंझनपुर। पुरामुफ्ती इलाके में हैवान पति ने साथियों के साथ पत्नी से दरिंदगी की। अमानवीयता का विरोध करने पर बेरहमी से उसकी पिर्टाई भी की गई। दरिंदों के चंगुल से छूटी विवाहिता ने बृहस्पतिवार को मंझनपुर पहुंच पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर देर रात पुरामुफ्ती कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक समेत अन्य दरिंदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इलाहाबाद जिले की रहने वाली एक युवती की शादी पुरामुफ्ती इलाके के एक गांव में हुई है। विवाहिता ने बताया कि पखवारे भर पहले पति ने साथियों के साथ मिलकर बंधक बना उसके साथ हैवानियत की। अमानवीयता का विरोध करने पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। हवस मिटाने के बाद दरिंदें दरिंदगी की कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पखवारे भर भटकने के बाद बृहस्पविार को पीड़िता मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की।
देर रात पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय के निर्देश पर पुरामुफ्ती कोतवाली पुलिस ने हैवान शौहर समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ पुरामुफ्ती विनोद यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।