अलीगढ़ के चर्चित हत्या कांड को लेकर नमो नमो मोर्चा (भारत) के लोगों ने हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग किया है। चेतावनी दिया गया कि फांसी नहीं हुई तो संगठन आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। इस बाबत राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सौंपा।
टप्पल कांड को लेक र हर ओर निंदा की जा रही है। मासूम से दरिंदगी करने वालों को फांसी की मांग किया जा रहा है। इसी कड़ी में नमो नमों मोर्चा (भारत) के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा कि घटना निंदनीय है। इसमें कातिलों को सबक सिखाने के लिए फांसी की सजा भी कम है। ऐसे में हत्यारों को फांसी दिया जाए। इस मौके पर संगठन के जिला मंत्री ओम प्रकाश पांडेय, अतुल कुमार, मित्रसेन यादव, आलोक कुमार, अंकित कुमार, धर्मेंद्र कश्यप, धर्मेंद्र त्रिपाठी, संजीव कुमार, कुलदीप त्रिपाठी, संजीत कुमार, करन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।