फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार टूटा, दो झुलसे

Sun, 28 Dec 2014 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारा (ब्यूरो)। बंजर (गोइठा) गांव में रविवार को एचटी लाइन के तार टूटकर गिरने से महिला और पुरुष झुलस गए। परिजनों ने आनन-फानन महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। ग्रामीणों का अरोप है कि एचटी लाइन के तार जर्जर हैं और अक्सर टूटकर गिरते रहते हैं। इससे आए दिन लोग दुर्घटनाओं शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि उपखंडीय अधिकारी और अवर अभियंता को अवगत कराया गया है। फिर भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा सका है। विद्युत अफसरों की मनमानी से लोगों में आक्रोश है। जिलाधिकारी से रविवार को शिकायत की।
विज्ञापन


कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बंजर(गोइठा) गांव की रहने वाली राजकुमारी (60) पत्नी गोबिंद और  छेदीलाल (42) पुत्र मनोहर एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से करेंट की चपेट में आ गए हैं। महिला और पुरूष गंभीर रूप से झुलस गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राजकुमारी की हालत गंभीर है। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। पूर्व प्रधान सूर्यबली, अशोक कुमार, राजेश कुमार आदि का कहना है कि लाइन खींचने के बाद से अब तक तार बदले नहीं गए हैं।

इससे तार जर्जर हैं और टूटकर गिर रहे हैं। लोगों ने बताया कि आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उपखंडीय अधिकारी और अभियंता को अवगत कराया गया है। फिर भी तार बदले नहीं जा सके हैं। ग्रामीणों ने रविवार को जिलाधिकारी से शिकायत की है। डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें