फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Mon, 08 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
स्थानीय थाने के नया पुरवा मजरा रहीमपुर मौलानी गांव में शनिवार की रात चोर एक सूने घर में घुसे। घर में रखी लाखों की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिया। भोर में घर पहुंचे परिजनों ने ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर करारी पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


नया पुरवा निवासी मो.नजर की पत्नी अस्पताल में भर्ती है। घर पर रह रहे मो.नजर शनिवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होने चले गए। वहां से वह पत्नी के पास अस्पताल पहुंचे और भोर में घर आए। इस बीच चोर ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी में रखा साढ़े तीन लाख रुपया नगद व छह तोला सोना और एक किलो चांदी के जेवर पार कर दिया। घर का ताला टूटा देख मो.नजर के होश उड़ गए। अंदर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि चोर नगदी और जेवर उठा ले गए हैं। सुबह करारी थाने पहुंचे पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर लेकर करारी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें