फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के ठिकानों पर फिर पड़ी दबिश

Fri, 16 Jan 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जहरीली शराब से मलिहाबाद और उन्नाव में हुई मौतों के बाद अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग का अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को भी पुलिस और राजस्व अफसरों की टीम ने दर्जनों गांवों में छापामारी की। इस दौरान गांव में कच्ची शराब बनाने वाली भट्टियों को तुड़वाने के बाद बरामद शराब और लहन को नष्ट कराया गया। ताबडतोड़ दबिश देकर पुलिस ने करीब 225 लीटर शराब और 108 कुंतल लहन बरामद किया है। साथ ही करीब 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  कराई गई है।
विज्ञापन


बता दें कि मलिहाबाद में जहरीली शराब पीने से 47 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने अभियान छेड़ रखा है। बृहस्पतिवार को भी पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब बनाने वालों की धरपकड़ को गांव-गांव दबिश दी। चायल एसडीएम रजनीश मिश्र ने सीओ और आबकारी निरीक्षक के साथ चायल, लालापुर और तिलगोड़ी गांव में दबिश देकर एक कुंतल लहन और 20 लीटर शराब बरामद किया। इसी तरह से पिपरी कोतवाली पुलिस ने असरावल खुर्द गांव निवासी राधेश्याम के कब्जे से 10 लीटर, छोटू निवासी अरिहरा के कब्जे से 20 लीटर, रामसजीवन निवासी पिपरी के पास से 20 लीटर शराब बरामद किया है।

वहीं सरायअकिल पुलिस ने खोपां गांव के हरछट, रामसजीवन और पुटारी को शराब बनाते रंगेहाथ पकड़कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा करारी पुलिस ने दशरथ लाल निवासी इशहापर के कब्जे से 10 लीटर महुआ की कच्ची शराब बरामद कर जेल भेजा है। उधर आबकारी निरीक्षक आनंद वर्मा ने तहसीलदार सिराथू और सैनी कोतवाली पुलिस के साथ अजुहा में दबिश दी। इस दौरान टीम ने मौके से 35 कुंतल लहन और 50 लीटर शराब के साथ पांच लोगों को धर दबोचा। टीम ने दिनभर के अभियान के दौरान करीब 225 लीटर शराब और 108 कुंतल लहन के साथ एक दर्जन लोगों को दबोचने का दावा किया है। पुलिस ने पकड़े गए धंधेबाजों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें