फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी में नाकाम युवक ने किशोरी को पीटा

Fri, 16 Jan 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की सुबह दरिंदगी में नाकाम युवक ने खेत गई किशोरी को बेरहमी से पीट दिया। अकेली देख युवक ने उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास किया था। युवक के चंगुल से छूटी किशोरी राते हुए घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि मामूली बात पर दोनों के बीच मारपीट हुई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बुधवार की सुबह खेत की ओर गई थी। बताया कि इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा गांव का ही एक युवक उसे दबोच कर जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। चीखने-चिल्लाने पर आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई करने के बाद शिकायत पर जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी किशोरी रोते हुए घर पहुंची और पड़ोसी युवक के हरकत की जानकारी परिजनों को बताई। बेटी के साथ छेड़खानी किए जाने की बात सुन परिजनों के होश उड़ गए।

शाम पीड़िता की मां उसे लेकर कोतवाली पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता के मां की तहरीर पर सैनी कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि कहासुनी के दौरान हाथापाई की बात सामने आ रही है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ छेड़छाड़ के साथ मारपीट की गई है। भुक्तभोगी की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। भुक्तभोगी किशोरी का आरोप है कि गांव का रहने वाला एक युवक आए दिन उसे परेशान करता रहता है। बुधवार को वह हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान युवक ने आकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की।

चीख-पुकार पर गांववालों के दौड़ने पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। युवक की इस दंबगई की शिकायत पीड़िता ने अपनी मां के साथ सैनी कोतवाली जाकर की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि किशोरी को मेडिकल मुआयने के लिए भेजा गया है। साथ ही आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें