फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का शक जताने पर दो पक्ष भिड़े, चलीं लाठियां

Sat, 06 Jun 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू (कौशाम्बी)। कस्बे की एक दुकान में दो दिन पहले हुई चोरी का शक जताने पर शुक्रवार को दुकानदार और सिराथू की दलित बस्ती के लोग भिड़ गए। कहासुनी के दौरान इनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में एक महिला समेत दोनों पक्ष के कुल 7 लोग घायल हो गए। चीख-पुकार पर जुटे कस्बाइयों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए सैनी कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने 3-3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू गांव निवासी भंडारी पुत्र अवध नारायण की कस्बे के मंझनपुर मार्ग पर कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान है। दो दिन पहले उसकी दुकान का ताला तोड़कर चोर ड्रम और हजारों रुपये का सामान उठा ले गए थे। दुकान में चोरी करने वालों का पता लगाने के लिए शुक्रवार की सुबह भंडारी अपने कुछ साथियों के साथ सिराथू की दलित बस्ती गया था। इस दौरान कुछ लोगोें से उसने पूछताछ भी की। चोरी का शक जाहिर करने से भन्नाए दलित बस्ती के लोग उससे भिड़ गए।

 कहासुनी होती देख मौके पर सिराथू कस्बे के रहने वाले संतोष पांडेय, शिव कुमार पांडेय, हिमांशु पांडेय आदि भी पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे के हमले में संतोष पांडेय, शिवकुमार पांडेय, शिव सागर पांडेय, हिमांशु पांडेय और दूसरे पक्ष के ननका पासी पुत्र दुब्बर पासी, राजकुमार पासी पुत्र सुईया, मंजू पासी पत्नी विक्रम पासी जख्मी हो गईं।
विज्ञापन


चीख-पुकार पर कस्बे के लोगों के साथ ही सैनी कोतवाली पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराने के साथ ही सभी घायलों को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। उधर, दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमले का आरोप लगा रहे हैं। दोनों पक्षों ने इसकी तहरीर भी सैनी कोतवाली पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें