फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की सगाई में जा रहे युवक की मौत

Tue, 10 Feb 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। बहन की सगाई के लिए जा रहे भागू का पुरवा (बिदंाव) गांव के युवक राजकुमार (18) की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। शाहपुर महेवाघाट के समीप उसे स्कार्पियो ने कुचल दिया। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटी की शादी के तैयारी में जुटे परिवार लोगों पर जवान बेटे की मौत से वज्रपात हो गया।
विज्ञापन


कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के भागूपुर बिदांव गांव निवासी रामबली की बेटी की शादी शाहपुर गांव में तय की गई थी। सोमवार को सगाई (बरीक्षा) होनी थी। इसके लिए रामबली अपने बेटे राजकुमार (18) और परिवार 5-6 अन्य लोगों के साथ साइकिल से शाहपुर गांव जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही सभी लोग शाहपुर मोड़ पर पहुंचे। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार स्कार्पियो ने राजकुमार की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

स्कार्पियो की टक्कर लगने से  युवक सड़क पर गिर गया। बताते हैं कि स्कार्पियो के सामने गिरने से वह कार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आंखों के सामने जवान बेटे की दर्दनाक मौत से रामबली के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जैसे ही इसकी खबर गांव के साथ शाहपुर पहुंची, वहां भी कोहराम मच गया। चीखते-चिल्लाते लोग मौके पर आए।
विज्ञापन


सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक की मौत से मां-बहन समेत पूरे परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं हादसे में जवान बेटे की मौत से बेटी की सगाई भी टाल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें