फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल और शिक्षक के घर से लाखों रुपये की चोरी

Tue, 10 Feb 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात: एक
विज्ञापन

पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला एकतानगर स्थित प्राथमिक स्कूल सुनगढ़ी प्रथम के प्रधानाध्यापक अशफाक अहमद ने बताया कि रविवार की रात चोरों ने उनके व पड़ोस में स्थित प्राथमिक स्कूल द्वितीय का ताला तोड़ दिया। सोमवार की सुबह जब वह स्कूल पहुंचे तो दोनों स्कूलों के रसोईघर और कमरों में लगा इंटरलॉक टूटा था। चोर प्राथमिक स्कूल द्वितीय से बर्तन, इंडेन गैस का भरा सिलेंडर व भगौना प्राथमिक स्कूल प्रथम से गैस सिलेंडर, बर्तन व अग्निशमन यंत्र चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

वारदात: दो  
शिक्षक के घर से नगदी समेत साढ़े तीन लाख की चोरी
पूरनपुर। मोहल्ला बमनपुरी निवासी ईशर एकेडमी के शिक्षक विपिन कुमार जायसवाल ने बताया कि वह रविवार की रात दस बजे अपनी चचेरी बहन की शादी में नगर के एक बारात घर पर परिवार समेत गए थे। रात पौने ग्यारह बजे घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। चोर घर से सोने के दो हार, पांच अंगूठी, तीन जोड़ी कुंडल, झुमकी, 50 हजार की नगदी सहित साढे़ तीन लाख का माल चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना रात को ही पुलिस को दी गई। देर रात पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। सोमवार को विपिन ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के बाहर लगे बिजली मीटर चोरी
पूरनपुर। मोहल्ला रजागंज में रात चार लोगों के घर के बाहर लगे मीटर चोरी हो गए। मोहल्ला के गुलशेर, मुख्तयार खां, बानो बेगम, रहीमुद्दीन ने घटना की संयुक्त तहरीर पुलिस को दी है। गुलशेर ने बताया कि घटना की जानकारी रात करीब डेढ़ बजे घर मेें बिजली सप्लाई न आने पर हुई। एक मीटर रेलवे लाइन के समीप टूटा पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें