फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरवा में किशोरी का अपहरण

Fri, 09 Jun 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
चरवा इलाके में मंगलवार शाम एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। शाम किशोरी खेत की ओर गई थी। खोजबीन के बाद परिजनों ने पड़ोसी पर बेटी को अगवा किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर दी। बुधवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे समेत तीन लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली वर्षीय किशोरी मंगलवार शाम खेत की ओर गई थी। किशोरी के देर शाम घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि पड़ोसी बाप-बेटे ने किशोरी को जबरन अगवा किया है। दूसरे दिन पड़ोसी पर बेटी को अगवा किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार के लोग थाने पहुंचे और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी।

पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। चरवा इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।  हकीकत जांच के बाद ही सामने आएगी। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें