फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शनार्थियों से भरी पिकअप पलटी, 11 जख्मी

Sun, 15 Feb 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। दर्शनार्थियों से भरी पिकअप शनिवार की सुबह करारी के हकीमपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे पिकअप में सवार सभी 11 लोग घायल हो गए। सभी लोग दुल्हनियापुर गांव हैं। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के दुलहिनयापुर गांव निवासी चंद्रभान सिंह ने दो दिन पहले पिकअप खरीदी थी। शनिवार को वह परिवारीजनों के साथ पिकअप से देवी दर्शन के लिए शीतला धाम (कड़ा) जा रहा था। जैसे ही पिकअप करारी कोतवाली के हकीमपुर गांव के समीप पहुंची। तभी सड़क पार कर रहे मवेशी को बचाने के चक्कर में अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई।

इससे पिकअप में बैठी निर्मला देवी (9) पुत्री भोला, रेखा देवी (13) पुत्री चंद्रभान, सुकरी (70) पत्नी रामबचन, शारदा प्रसाद (40) पुत्र गोड़हा, सुनील कुमार (12) पुत्र मान सिंह, कौशल (14) पुत्र चंद्रभान, शिवाकांत (16) पुत्र रामबचन, सुग्गन (35) पुत्र चंद्रभान, संजू देवी (10) पुत्री शंकर लाल, शकुंतला देवी (12) पुत्री भोला प्रसाद, विश्राम (40) पुत्र राम देव समेत आदि घायल हो गए। उधर, हादसा होने के बाद घबराया चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


वहीं दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में घायल होकर फंसे लोगों की चीख-पुकार पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पिकअप के नीचे दबे दर्शनार्थियों को बाहर निकाला। साथ ही हादसे की जानकारी करारी कोतवाली पुलिस को दी। आनन-फानन पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें