फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के उत्पात से सहमा परिवार

Fri, 05 Dec 2014 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। दुकान में काम करने की मजदूरी मांगने पर असदुल्लागंज (मूरतगंज) के एक परिवार को मंहगी पड़ी है। आरोप है कि मजदूरी मांगने पर पड़ोसी ने साथियों के साथ घर में हमला करके मारपीट, तोड़फोड़ की। मामले में चौकी पुलिस ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ कोखराज को प्रकरण की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के असदुल्लागंज (मूरतगंज) गांव निवासी मोहम्मद हनीफ ने बताया कि उसके लड़के मोहम्मद नजीम को गांव का ही एक व्यक्ति अपनी दुकान पर काम कराने के लिए बंगलुरू लेकर गया था।
आरोप है कि पांच महीने तक काम कराने के बाद भी एक पैसा मेहनताना नहीं दिया। तबीयत बिगड़ने पर घर पहुंचा दिया। इल्जाम है कि जब भी बेटे की मजदूरी की मांग पड़ोसी से की जाती है।
विज्ञापन

वह धमकी देता है। बताया कि तीन दिसंबर को भी मजदूरी मांगने को लेकर पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि कहासुनी को लेकर ही पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ उसके घर पर हमला कर दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर उसके साथ ही पत्नी मख्तरून निशा, बहू कलीमुन निशा को पीटकर लहूलुहान कर दिया।
साथ ही बहू के गले से सोने की चेन भी छीन ली। चीख-पुकार पर गांववालों के आने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। हमलावरों के चले जाने के बाद भुक्तभोगी ने मूरतगंज चौकी पुलिस में शिकायत की। इलाकाई पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से सहमे भुक्तभोगी ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ को घटना की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें