फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई कोर्ट में आज डेरा प्रमुख राम रहीम की पेशी

Fri, 05 Dec 2014 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा )
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा मुखी गुरमीत राम रहीम सिंह शनिवार को साध्वी यौन शोषण, पत्रकार छत्रपति और रणजीत हत्याकांड मामले में सीबीआई कोर्ट में पेश होंगे।
विज्ञापन


डेरा मुखी शुक्रवार को जयपुर में थे और इंटेलिजेंस एजेंसियों के अधिकारियों का कहना है कि डेरा मुखी ने सीबीआई कोर्ट से पेशी से छूट देने के लिए याचिका लगाई है। फिलहाल याचिका पर कोर्ट का कोई फैसला नहीं आया है। पुलिस प्रशासन ने भी अपने तौर पर पेशी को लेकर सुरक्षा के प्रबंध किए हुए हैं।

पेशी के दौरान अदालत परिसर के आसपास भारी पुलिस बल की तैनाती होगी। साथ में सादी पोशाक में पुलिस कर्मचारी अदालत परिसर के बाहर जमावड़ा डालने वाले डेरा प्रेमियों की हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे। अदालत परिसर में एंबुलेंस, दमकल की दो गाड़ियां, वज्र, वाटर केनन की गाड़ियां खड़ी रहेंगी, ताकि हर स्थिति से तुरंत निपटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 नवंबर को साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख सीबीआई कोर्ट में पेश हुए तो पहले से अधिक डेरा प्रेमी अदालत परिसर के आसपास मौजूद रहे।

इंटेलिजेंस एजेंसियों के अधिकारियों का मानना है कि शनिवार को अगर डेरा प्रमुख सीबीआई कोर्ट में पेश होते हैं तो डेरा प्रेमियों की संख्या 29 नंवबर से भी अधिक हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें