फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी से प्रयागराज तक मच गया कोहराम

Wed, 12 Jun 2019 12:45 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कशिया निजी अस्पताल में ककोढ़ा के पास मार्ग हादसे में घायल नीता देवी का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : kaushambi
विज्ञापन
कल्यानपुर। साली की शादी में रात भर का रतजगा और सड़क सुरक्षा में मानक की अनदेखी ने हाईवे पर मौत का नंगा नाच खेला। एक बाइक में राजकरन सहित पांच लोग सवार थे। ककोढ़ा में अचानक सामने ट्रक देख गाड़ी से नियंत्रण हटा वह सीधा ट्रक में जा घुसा। घटना की जानकारी होते ही राजकरन के घर और ससुराल दोनों जगह कोहराम मच गया। दोनों पक्ष के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं।
विज्ञापन


खोजवापुर का राजकरन बालू ढोने वाला ट्रक चलाता था। इन दिनों बालू की निकासी जोरों पर है। इसी वजह से राजकरन शादी में पहुंचा तो जरूर लेकिन दुल्हन विदा होते ही परिवार को घर चलने के लिए जिद करने लगा। ससुराल के लोगों ने रोकना चाहा लेकिन उसने गाड़ी अनलोड खड़ी होने की बात कहकर घर के लिए चल पड़ा। नेशनल हाईवे फोरलेन होने के कारण सामने से वाहन आने का खतरा नहीं रहता। शायद इसी कारण राजकरन तेज रफ्तार में घर के लिए जा रहा होगा। अचानक सामने ट्रक आ जाने से वह बाइक समेत सीधा उसमें जा घुसा। इस मामले में लोग जहां टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को कोस रहे थे वहीं राजकरन की नादानी पर पछतावा भी कर रहे थे। एक बाइक में पांच लोग सवार थे, इसके बाद भी राजकरन ने हेलमेट नहीं लगाया था।

 कोखराज और पूरामुफ्ती इलाके में हाईवे के किनारे काफी होटल-ढाबे हैं। ढाबा संचालक सारे नियम कानून ताक पर रखते हुए अपने यहां ट्रकों को खड़ा कराते हैं। वाहन किसी भी दिशा का हो, उसे बेरोकटोक अपनी तरफ लाकर खड़ा करवा लिया जाता है। रात के वक्त ढाबों के बाहर खड़े ट्रक आधी सड़क पर कब्जा किए रहते हैं। पुलिस की अनदेखी के कारण इस तरह के हादसे आए दिन हो रहे हैं।
विज्ञापन

 
राजकरन बालू ढोने वाली ट्रक चलाता था। इसी कारण से वह अपने पास डायरी रखता था। डायरी में मोटर मालिक, ग्राहक, बालू बेचवाने वालों का नंबर लिखता था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हाथ लगी यही डायरी शवों की पहचान कराने में कारगर साबित हुई।

 ट्रक हादसे में राजकरन सहित तीन बच्चों की मौत की खबर पर मौके पर पहुंचे उसके भाई गोगा ने पुलिस को अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अजीत पांडेय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक व चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें