फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदेश से लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार

Mon, 25 Jul 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के मनकापुर गांव का एक युवक परदेश से कमा कर घर लौट रहा था। शनिवार की रात वह जहरखुरानी का शिकार हो गया। परिजन उसका इलाज एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं।
विज्ञापन

सैनी क्षेत्र के मनकापुर निवासी अमित कुमार यादव पुत्र राजाराम मुंबई कमाने के लिए गया था। वह शनिवार को इलाहाबाद आने के बाद सरकारी बस द्वारा सैनी आ रहा था। परिजनों का कहना है कि रास्ते में कुछ लोगों ने नशीला पदार्थ खिलाकर 30 हजार रुपये नगदी, एक मोबाइल और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। 

परिजनों की शिकायत है कि बस चालक बेसुध दशा में युवक को रास्ते में उतार कर चला गया। ग्रामीणोें ने जेब से मिले नंबर देख परिजनोें को घटना की सूचना दी। मौके पर भागकर पहुंचे परिजन बेसुध युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार की सुबह होश आने पर युवक ने परिजनों को आप बीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें