फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का गोला बनी विवाहिता, हालत नाजुक

Fri, 03 Apr 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। करारी के शुक्लन का पुरवा गांव की एक विवाहिता शुक्रवार की सुबह घर के भीतर आग का गोला बन गई। नाजुकदशा में उसे घरवालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि सुबह पति से झगड़ने के बाद गुस्से में आकर विवाहिता ने खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली थी।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के शुक्लन का पुरवा गांव की रहने वाली रचना देवी (35) पत्नी संजय मिश्र शुक्रवार की सुबह घर के भीतर झुलस गई। विवाहिता की चीखें सुनकर घर-परिवार के साथ गांव के लोग भी भागकर मौके पर पहुंचे। लपटों से घिरी विवाहिता को देखकर लोगों की रूह कांप गई। लोगों ने प्रयास करके आग पर काबू पाया। झुलसने से विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर कर दिया है। विवाहिता का प्राथमिक उपचार करने वाले चिकित्सकों के मुताबिक वह करीब 90 फीसदी झुलस गई है। वहीं घटना की बावत पति संजय ने बताया कि सुबह रचना का उससे झगड़ा हो गया था। कहासुनी के बाद गुस्से में आकर वह कमरे में गई और खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। उधर, विवाहिता के इस आत्मघाती कदम से घर-परिवार के साथ मायके वालों का भी हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें