फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक सवार की मौत

Fri, 03 Apr 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के कोड़र गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात हुए सड़क हादसे में सैनी इलाके के युवक लवकुश (22) की मौत हो गई। वह बाइक से ममेरे भाई के साथ टेंवा से घर लौट रहा था, तभी ट्रैक्टर ट्राली से उसकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में साथ रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक सैयदराजे गांव निवासी लवकुश (22) पुत्र रामचंद्र बृहस्पतिवार की शाम मामा के लड़के प्रदीप कुमार (20) पुत्र दयाराम निवासी मलाकसद्दी के साथ बाइक से टेंवा गांव आया था। रात करीब 12 बजे लौटते समय जैसे ही उसकी बाइक कोड़र गांव के समीप पहुंची। तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं ममेरा भाई प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख कोड़र गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। लोगों ने हादसे की जानकारी मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल युवक को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही  हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। युवक की  मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है। साथ ही ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। युवक की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें