फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में जला सगे भाइयों का आशियाना

Sat, 30 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
महेवाघाट थाना क्षेत्र के पचांभा  गांव में शनिवार की दोपहर सगे तीन भाइयों का आशियाना धू-धूकर जल गया। चीख-पुकार सुन और मकान से उठती लपटें देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक लोग आग बुझाते घर में रखी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से चार मवेशी जिंदा जल गए। घर में आग कैसे लगी इस पर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। आग से तीनों भाई का परिवार गर्मी के मौसम में खुले आसमान के नीचे आ गया है।
विज्ञापन

महेवाघाट थाना क्षेत्र के पचांभा गांव निवासी शिवकुमार, राज बहादुर और शिव बहादुर सगे भाई हैं।

शनिवार को तीनों परिवार के लोग घर में ताला बंद करके खेत पर काम करने के लिए गए थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक शिवकुमार के घर में आग लग गई। चीख-पुकार सुन और घर से उठती लपटें देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। लपटों को देख गांव वाले भी शोर मचाते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। देखते ही देखते लपटों ने राजबहादुर और शिव बहादुर के घर को भी आगोश में ले लिया। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते तीनों घर के बिस्तर, कपड़े, राशन, बर्तन समेत सभी घरेलू सामान राख हो चुके थे। वहीं छप्पर के नीचे बंधे चार मवेशी जिंदा जल मरे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घर में आग कैसे लगी इसकी सही जानकारी किसी को नहीं है। लोगों का मानना है कि किसी ने जलती बीड़ी छप्पर में फेंकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें