फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के खाते से सवा लाख की ऑनलाइन शापिंग

Sun, 29 Jan 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पूरामुफ्ती के मंदरदेह माफी गांव के  किसान के खाते से शातिर ने सवा लाख रुपये की आनलाइन शापिंग कर ली। घटना की जानकारी महीने भर बाद किसान को बैंक पहुंचने पर हुई। बैंक खाता बंद कराने के बाद शुक्रवार को भुक्तभोगी थाने पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। अज्ञात शातिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले को जांच के लिए साइबर सेल को भेज दिया है।
विज्ञापन


     पूरामफ्ती कोतवाली के मंदरदेह माफी गांव निवासी शफीक अहमद किसान है। मनौरी एसबीआई में खाता खुलवा रखा है। महीने भर के भीतर उसके खाते से शातिरों ने सवा लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। बुधवार को वह बैंक पैसा निकालने पहुंचा तो उसके खाते से मोटी रकम निकाले जाने की जानकारी हुई। बैंक खाता बंद करते हुए शुक्रवार को भुक्तभोगी किसान पूरामुफ्ती कोतवाली पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। अज्ञात शातिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने रिपोर्ट साइबर सेल को जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें