फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड रेलकर्मी की संदिग्ध दशा में मौत

Fri, 16 Jan 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के कुम्हियावां गांव के रिटायर्ड रेलकर्मी की बुधवार की रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सुबह उनकी लाश कमरे में जमीन पर मिली। वह घर में अकेले थे, परिवार के अन्य सदस्य  इलाहाबाद में रहते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम ही इलाहाबाद से आए थे। पर, उसके बाद से उन्हें किसी ने देखा नहीं था। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनाें के साथ पुलिस का मानना है कि संभवत: ठंड लगने अथवा दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के कुम्हियावां गांव निवासी शंभूराम (65) रिटायर्ड रेलकर्मी थे। बुधवार की रात घर के भीतर ही उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह किसी काम से गांव का एक व्यक्ति उनके घर गया। दरवाजा भीतर  से बंद था। खटखटाने पर भी कोई आवाज नहीं आने पर लोगों को आशंका हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खुलवाया, तो कमरे में वे मृत पड़े थे। गांववालों के मुताबिक शंभूराम अकेले गांव में रहते थे। उनका पूरा परिवार इलाहाबाद में रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की शाम ही इलाहाबाद से लौटे थे। उसके बाद से उन्हें किसी ने भी देखा नहीं था।

इससे लोग यह तक नहीं बता पा रहे हैं कि आखिर उनकी मौत कब और कैसे हुई। सूचना पर बेटा-बहू और परिवार के अन्य सदस्य भी गांव आए। साथ ही इलाकाई पुलिस भी गांव पहुंची। छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे दिनेश कुमार ने बताया कि रिटायर्ड होने के बाद वह गांव में ही रहते थे। शनिवार को इलाहाबाद गए थे, वहां से सोमवार को घर लौटे थे। परिजनों के मुताबिक ठंड लगने से यह हादसा हुआ है। पुलिस और गांववालों का भी मानना है कि ठंड अथवा दिल का दौरा पड़ने से मौत संभव है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल रेलकर्मी की अचानक हुई मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें