सरायअकिल के भगौतीगंज मोहल्ले में बुधवार की रात इलेक्ट्रानिक उपकरण की दुकान धू-धू कर जल गई। दुकान के पीछे लगे कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी से आग लगी। धुएं का गुबार देख स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। आग की चपेट में आने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
सरायअकिल के भगौतीगंज मोहल्ला निवासी संतोष कुमार पुत्र मुन्नू लाल केशरवानी ने स्थानीय बाजार में इलेक्ट्रानिक उपकरण की दुकान खोल रखी है। बुधवार शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया। आधी रात दुकान धू-धू कर जलने लगी। धुएं का गुबार और लपटों को देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे बाजार के लोगों ने घटना की जानकारी दुकानदार को देते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जब तक लोग आग पर काबू पाते दुकान में रखा सारा इलेक्ट्रानिक का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार का आरोप है कि दुकान के पीछे लगे कूडे़ के ढेर में नगर प्रशासन ने आग लगवा दी थी। उसकी चिंगारी से घटना हुई है। आगजनी से दुकानदार का करीब तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है।