फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालवालों ने युवती को पीटकर घर से भगाया

Sun, 17 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर खनवारी गांव के एक परिवार ने बहू को पीटकर घर से भगा दिया। बिरादरी की पंचायत के बाद भी दहेजलोभी ससुराल वाले युवती को बगैर चार पहिया वाहन मिले विदा कराकर घर ले आने को राजी नहीं हुए। मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के अमीना गांव की रहने वाली पूजा देवी पुत्री जगतपाल की शादी साल पहले मंझनपुर के खनवारी गांव में अरूण कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कार की मांग कर रहे हैं। इसके लिए आए दिन उसे प्रताड़ित भी किया जाता था। जरा-जरा की बात पर ताने देने के साथ उसे पीट दिया जाता था। वहीं इतना कुछ करने के बाद भी जब कार की मांग पूरी नहीं हुई तो 15 दिन पहले पति और ससुराल के अन्य सदस्यों ने मिलकर युवती की पिटाई कर दी। बेरहमी से पीटने के बाद उसे घर से भगा दिया। दोनों परिवारों के बीच इसे लेकर बिरादरी की पंचायत हुई। इसके बाद भी ससुराल वाले बगैर कार के युवती को विदा कराकर घर ले आने को राजी नहीं हुए। इसके बाद पीड़िता ने पिता के साथ पश्विमशरीरा थाने पहुंचकर ससुरालवालों के खिलाफ तहरीर दी। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अरूण कुमार, सास, ससुर समेत कुल छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें