फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहना साथ, दे दिया तलाक

Mon, 15 Jan 2018 11:05 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी के जहांगीराबाद गांव में ब्याही एक युवती के उसके शौहर ने तलाक दे दिया। तलाक का कारण दहेज है। यही मांग पूरी न होने पर उसने साफ कहाकि अब उसे साथ नहीं रहना है। तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर वह घर से चला गया। शौहर के सितम से आहत विवाहिता मासूम बच्चे के साथ थाने पहुंची। पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के गुलामीपुर गनपा गांव की शकीना बानों पुत्री सिराजउद्दीन का निकाह तीन साल पहले सैनी कोतवाली के जहांगीराबाद गांव निवासी इस्लाम के साथ हुआ था। इसके बाद से ही शौहर मायके से कार लाने की जिद करके प्रताड़ित करने लगा। लाचार विवाहिता शौहर का हर जुल्म सहती रही। बताया कि रविवार रात शौहर ने ज्यादती की हदें पार करते हुए पहले उसे बेरहमी से पीटा। इसके बाद नगदी-गहने छीन लिए।

नगदी के साथ पासपोर्ट लेकर घर के बाहर जाने लगा तो उसने विरोध किया। इस पर उसने दो टूक कहा कि मुझे उसके साथ नहीं रहना है। इसके बाद तलाक, तलाक, तलाक कहकर जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। सोमवार सुबह पीड़ित विवाहिता मासूम बच्चे के साथ सैनी कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत एसओ से की। एसओ योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें