फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद महिला चिकित्सक के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल बाद महिला चिकित्सक के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन

- सेल्सटैक्स कर्मचारी रामेश्वर दयाल की पत्नी की मौत का मामला
- 27 मार्च 2016 को रामेश्वर की पत्नी को पेट के दर्द की शिकायत पर कराया था भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। उपचार में लापरवाही के चलते मरीज की मौत के मामले में एक निजी अस्पताल की महिला चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि करीब दो वर्ष पूर्व सेल टैक्स कर्मचारी की पत्नी के उपचार में उक्त महिला चिकित्सक ने लापरवाही बरती थी, जिससे महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

राधानगर क्षेत्र निवासी रामेश्वर दयाल सेल्सटैक्स विभाग में कार्यरत हैं। नगर कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर में पीड़ित रामेश्वर दयाल ने बताया कि 27 मार्च 2016 को उसकी पत्नी रचना को अचानक पेट में दर्द हुआ था। जिस पर उसने पत्नी को शिवम लॉज के निकट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। अस्पताल की महिला चिकित्सक ने उपचार प्रारंभ किया। आरोप है कि उपचार के दौरान लापरवाही बरती गई। जिसके चलते उसकी पत्नी की तबियत बिगड़ गई। बाद में उन्होंने अपनी पत्नी को गंभीरावस्था में कालाआम के निकट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उन्हें हायर मेडिकल सेंटर नोएडा रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया था। पीड़ित ने बताया कि मामले में शिकायत के बाद तत्कालीन सीएमओ ने जांच बैठाई थी, जिसमें महिला चिकित्सक की लापरवाही सामने आई थी। नगर पुलिस ने उच्चाधिकारियाें के आदेश पर महिला चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें