फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते के बाद विवाहिता को फिर घर से निकाला

Fri, 18 Jan 2019 12:54 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के बसोहनी गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर समझौते के बाद ससुरालियों ने घर से भगा दिया। पीड़िता ने गुरुवार को इसकी शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

    कोखराज इलाके के नियामतपुर गांव की गीता देवी पुत्री श्रीनाथ ने बताया कि उसका विवाह करीब पांच साल पहले बसोहनी निवासी होरीलाल से हुआ था। पीड़िता की मानें तो साल भर पहले दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने उसे घर से भगा दिया था। इसकी शिकायत एसपी से की गई तो उनके निर्देश पर परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया।

बताया कि समझौते के बाद भी पति, जेठ, जेठानी आदि प्रताड़ित करते थे। चार रोज पहले बेरहमी से पिटाई की। फिर घर से निकाल दिया। जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत करके ससुराल वालों को समझाया। पर, वे किसी की एक सुनने को तैयार नहीं हुए। ऐसे में परेशान पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने नगर कोतवाल को आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें