फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में परदेशी मजदूर की मौत, कोहराम

Fri, 07 Jun 2019 12:48 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के तेरहमील सैयदसरावां मोड़ के पास बुधवार रात बाइक सवार भट्ठा मजदूर की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

    मध्यप्रदेश के छतरपुर जनपद के महराजपुर गांव निवासी देशराज (40) पुत्र बारेलाल प्रजापति अपने बीवी बच्चों के साथ कोखराज के इमामगंज स्थित भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करता था। बुधवार को वह किसी काम से पूरामुफ्ती के मीरापुर के समीप एक भट्ठे पर अपने सगे संबंधियों से मिलने गया था। रात को वापस इमामगंज लौटते समय तेरहमील के सैयदसरावां मोड़ पर पहुंचते ही  मूरतगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने थाना पुलिस व एम्बुलेंस को घटना की सूचना दी। एम्बुलेंस ने घायल मजदूर को लेकर मूरतगंज पीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पूरामुफ्ती पुलिस ने रात को ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूर की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें