फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में जलने से विवाहिता की मौत

Thu, 12 Feb 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/बारा। संदिग्धदशा में बुधवार को बेरौंचा गांव की एक विवाहिता की घर में जलने से मौत हो गई। युवती की शादी तीन साल पहले ही हुई थी। मां ने ससुरालवालों पर विवाहिता को प्रताड़ित करके उसकी जान ले लेने का आरोप लगाया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मायकेवालों की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी। एसओ शिवआसरे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के इछना गांव निवासी रामसुंदर तिवारी ने बताया कि उसकी बेटी शीलू (24) की शादी तीन साल पहले कौशाम्बी के बेरौंचा गांव निवासी मुकेश पांडेय से हुई थी। मुकेश नोएडा की एक स्पोर्ट्स के सामान बनाने वाली कंपनी में काम करता है। वह इन दिनों नोएडा में ही है। घर में विवाहिता अपने 14 माह के मासूम बेटे अनमोल के अलावा सास-ससुर, उसकी चार ननद और दो देवर रहती थी।

बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में शीलू अपने कमरे में आग का गोला बन गई। कमरे से उसकी चीखें और धुएं का गुबार देख घर में हड़कंप मच गया। चीखते-चिल्लाते परिवार और गांव के लोग दौड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। झुलसी विवाहिता को नाजुकदशा में लेकर घरवाले जिला अस्पताल आए। डाक्टरों के मुताबिक विवाहिता करीब 95 फीसदी जल चुकी थी। इससे थोड़ी देर बाद ही उसकी सांसें थम गई। उधर, जलने से हुई विवाहिता की मौत की खबर लगते ही मां-बाप और मायके के अन्य लोग भी भागकर अस्पताल आए।
विज्ञापन


यहां बेटी की जली हुई लाश देखकर उसकी मां चीख-चीखकर ससुरालवालों पर परेशान करके जान ले लेने का आरोप लगाती रही। हालांकि मां अथवा मायके के किसी भी व्यक्ति ने खबर लिखे जाने तक पुलिस को लिखित कोई तहरीर नहीं दी थी। एसओ राम आसरे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें