फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी प्रधानाध्यापक गिरफ्त से बाहर

Thu, 12 Feb 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी प्रधानाध्यापक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी है, लेकिन वह पकड़ से बाहर है। पुलिस चौरासी में उसके आवास पर पहुंची तो पता चला कि वह एक सप्ताह पूर्व मकान खाली कर जा चुका है। आरोपी प्राथमिक शिक्षक संघ का जिला कोषाध्यक्ष है।
विज्ञापन


बेहरगांव स्थित प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक सूरज कुमार लोबियाल के खिलाफ एक युवती ने सोमवार की शाम कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। प्रधानाध्यापक पर नशीली गोलियां खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। युवती अब गर्भवती है। कोतवाली पुलिस ने धारा 376 च, 328 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रतिमा भट्ट कर रही हैं।

भट्ट ने बताया कि शिक्षक यहंा चौरासी मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए गई। वहां जाकर पता चला कि शिक्षक एफआईआर दर्ज होने से पांच दिन पहले ही मकान छोड़कर सपरिवार जा चुका है। फिलहाल अपने गांव में भी वह नहीं है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। इधर शिक्षकों ने बताया कि सूरज कुमार प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई का कोषाध्यक्ष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें