फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Tue, 22 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
हाईवे पर रविवार की रात बाइक सवार युवक को रौंदते हुए दवा लदी डीसीएम सड़क किनारे पलट गई। हादसे में इलाहाबाद के मुंडेरा निवासी मनीष केशरवानी की मौके पर ही मौत हो गई। युवक रात भरवारी से घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


      इलाहाबाद के धूमनगंज मुंडेरा निवासी मनीष कुमार (24) पुत्र रामबाबू केशरवानी रविवार को भरवारी दावत में शामिल होने के लिए आया था। रात करीब एक बजे वह पल्सर बाइक से इलाहाबाद लौट रहा था। जैसे ही वह कोखराज के मनोहरगंज मोड़ के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम बाइक सवार मनीष को रौंदते हुए पलट गई। हादसे में मनीष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद डीसीएम चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला।

रात राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक मनीष के पास मिले कागजातों और मोबाइल फोन से परिजनों को जानकारी दी। युवक के मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें