फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के घर बरपा दबंगों का कहर

Fri, 17 Jul 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उजिहिनी आइमा गांव में बुधवार की रात पड़ोसी के घर दबंगों ने जमकर कहर ढाया। खेत में मवेशी जाने के विरोध पर घर में तोड़-फ़ोड़ करते हुए गृहस्वामी को बेरहमी से पीट दिया। मारपीट देख गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर अधेड़ की जान बचाई। ग्रामीणों के हस्ताक्षेप पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उजिहिनी आइमा गांव निवासी रामचंद्र पुत्र दूधनाथ किसान है। बताया कि उसने खेत में लौकी की फसल तैयार कर रखी है। बुधवार की शाम पड़ोसी के मवेशी खेत में तैयार फसल को नष्ट कर दिया। जानकारी होने पर वह उलहना देने गया तो उसे दबंगों ने दौड़ा लिया। इसी खुन्नस में शाम दबंगों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर तोड़-फोड़ करने का विरोध करने पर हमलावरों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। अधेड़ को पिटता देख घर-परिवार के साथ गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर अधेड़ की जान बचाई।

गांव वालों के बीच-बचाव करने पर हमलावर पीड़ित परिवार के जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर अबरार, इरफान और कल्लू के खिलाफ मारपीट और बलवा की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट की घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है। एसओ ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की तफतीश और हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें