फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने दुकानदार को बेरहमी से पीटा

Tue, 02 Jan 2018 11:14 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंसूर नगर मोहल्ले में सोमवार की शाम दबंगों ने युवक को दौड़ाकर बेरहमी से पीट दिया। मारपीट देख मौके पर पहुंचे अन्य लोगों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर के मंसूर नगर मोहल्ला निवासी अमित केशरवानी पुत्र छोटेलाल का कस्बे के ही कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। बताया कि सोमवार की शाम वह दुकान पर बैठा था। इसी दौरान सलमान, जीशान, अकरम साथियों के साथ पहुंचा और उससे भिड़ गया। तीखी झड़प के बाद हमलावरों ने उसे बेरहमी से पीट दिया।

दुकानदार के साथ मारपीट देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।  बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दबंगों की पिटाई के बाद से पीड़ित दुकानदार डरा-सहमा है। कोतवाल धनंजय वर्मा ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें