फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

Thu, 30 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
बुधवार की रात तुरसीपुर मोड़ पर साइकिल से जा रहे एक युवक  को  बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार अपनी गाड़ी छोड़ फरार हो गया।
विज्ञापन


पश्चिम शरीरा थेत्र के असाढ़ा निवासी मूलचंद्र पुत्र फकीरे साइकिल से करारी की ओर जा रहा था। करीब 8 बजे रात जैसे ही मूलचंद्र करारी क्षेत्र के तुरसीपुर मोड़ पर पहुंचा। करारी की ओर से आ रहे बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बाइक की गति इतनी अधिक थी कि टक्कर लगने से साइकिल सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर अपनी बाइक छोड़ फरार हो गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची करारी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। समाचार भेजे जाने तक फरार युवक के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया था। एसओ पीके यादव का कहना है कि पुलिस शीघ्र ही फरार युवक को खोज निकालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें