फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा प्रतिबंधित मांस, एक गिरफ्तार

Thu, 30 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पुरामुफ्ती पुलिस ने बुधवार की भोर में प्रतिबंधित मांस के एक बड़े तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया। गिरोह के एक सदस्य को पकड़ लिया गया। उसके पास से एक बिना नंबर की कार बरामद की गई। जबकि उसके पांच अन्य साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने दो क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया है।
विज्ञापन


असरौली गांव से कई दिनों से प्रतिबंधित मांस की तस्करी की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इस पर बुधवार की भोर में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने गांव में मुखबिरों का जाल बिछाया। पता चला कि एक डीसीएम ट्रक में गाय और बैल भरकर असरौली गांव में काटने के लिए भेजा गया है। सूचना पर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने चौकी प्रभारी हेमंत मिश्र और टीम के साथ वहां छापेमारी के लिए निकले। रास्ते में गांव के पास एक  कार आती दिखी। पुलिस ने घेरकर कार रोक ली।

कार से पुलिस ने गुलशेर पुत्र हसन उल्ला निवासी मेंडवारा थाना पिपरी को पकड़ लिया। कार से पुलिस ने दो क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया। कर्रा करने पर उसने जानवर कटने के ठिकाने के बारे में बता दिया। इस पर पुलिस ने वहां छापेमारी की। मगर तब तक वहां से तस्कर फरार हो चुके थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि मांस की तस्करी में असद निवासी मेंडवारा और असरौली के कल्लू, शाहिद, अमजद और उबैद का नाम पता चला है। सभी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें